Ticker

6/recent/ticker-posts

बिना चबूतरा निर्माण के आहरित की धन राशि

 


रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा

ग्राम पंचायत बिछिया में बह रही भष्ट्राचार की गंगा 

उमरिया --- उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत की दुरांचल में स्थित ग्राम पंचायत बिछिया भष्ट्राचार का अखाड़ा बनकर रह गया है। इस ग्राम पंचायत में घटिया निर्माण कार्यों का पुराना इतिहास तो पहले से ही जग जाहिर बना हुआ है ही उन कार्यों में प्रशासनिक अधिकारियों की संलिप्तता से ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव इतने बेशरम में बन चुकें है की अब बिना निर्माण कार्य किये बिना ही शासकीय धन राशि को आहरित कर हजम करने का खेल जारी है। विदित होवे की बिछिया ग्राम पंचायत में ठाकुर देव  के पास चबूतरा निर्माण के लिए 02 अक्टूबर 2025 को 1.78.000 (एक लाख अठहत्तर हजार) रूपये की लागत से पांचवे वित्त योजना से प्राप्त राशि से स्वीकृत किया गया था, जो कार्य शुरू नहीं किया गया, लेकिन कार्य के लिये स्वीकृत राशि को फर्जी देयको के आधार पर आहरित किया गया है, जो देयक लगाये गये हैं, उनमें श्री राम टेडर्स का राड और सीमेंट का देयक बिना नंबर के 25-1-26 का पांच क्विंटल राड का 5500.00 रूपये की दर से 27500.00और सीमेंट 103 बोरी दर 300.00 के मान से 31500.00 कुल राशि 59000.00 की आहरित की गयी है , इसी तरह सेंटरिंग के नाम पर माँ बिरासनी टेडर्स सुन्दर दादर तिवनी का 20100.00 रूपये का बिल 23-2-26 को आहरित कर लिया गया है। जानकार सूत्रों का कहना है की माँ टेडर्स सुन्दर दादर में सेंटिंग की कोई दूकान संचालित नही है,फिर भी ऐरे गैरे नत्थू खैरो के नाम पर फर्जी बिल लगाकर शासकीय धन राशि को हजम किया जा रहा है।  इस तरह बिना चबूतरा निर्माण कार्य के ही शासकीय धन राशि की होली खेली जा रही है। बिछिया ग्राम पंचायत का यह कोई पहला मामला सामने नहीं आया है, इस तरह दर्जनों निर्माण कार्यों के नाम पर शासकीय धन राशि आहरित कर सरपंच सचिव हजम करने में जुटे हुए हैं। यह धांधली न सिर्फ ग्राम पंचायत की कार्य ऐजेन्सी कर रही है, इसमें उपयंत्री की संलिप्तता भी बनी हुई है। विदित होवे की यहाँ पर वही उपयंत्री पदस्थ है जो की इसके पहले पाली जनपद पंचायत में पदस्थ रहते हुए लंबी शासकीय धन राशि की चपत लगायी है और जिसका दंश वहा के रोजगार सहायक को आज भी निलंबन के रूप में भुगतना पड़ रहा है। ध्यान देने योग्य है की उमरिया जिले में इस तरह के फर्जी वाडे ग्राम पंचायतों में खूब फल फूल रहे हैं, जिनमें इन पंचायतों के उपयंत्री की सग्गाममित्ती बनी रहती है, फिर भी कभी भी उपयंत्री के ऊपर वैधानिक कार्यवाही नहीं की जाती। बिछिया ग्राम पंचायत में इन तीनों की जोड़ी विकास कार्यों के नाम पर शासकीय धन राशि का लंबी चपत लगाने में जुटे हुए हैं। देखना लाजिमी होगा की जिला प्रशासन ऐसे घोटाले बाजों के विरुद्ध क्या कदम उठाती है।

उपयंत्री नहीं रिसीव नहीं करती फोन 

बिछिया ग्राम पंचायत में मची इस अंधेरे गर्दी के संबंध में अधिकृत जानकारी लेने के लिए संबंधित उपयंत्री श्री मती मीनू त्यागी को उनके मोबाइल फोन नंबर जो शासकीय तौर पर दर्ज  नंबर 7067225631 और 9424454967 पर मोबाइल फोन  नंबर से 8770744354 के व्दारा संपर्क किया गया लेकिन अपनी फोन रिसीव न करने  की पुरानी परंपरा  अनुसार उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिस पर उनके वाट शाप पर भी उनकी प्रतिक्रिया चाही गयी लेकिन उन्होंने उस पर भी अपनी बात नहीं रखी। इस तरह से देखा जाये तो प्रशासनिक व्यवस्था इस तरह ढुल मुल बनी हुई है कि न तो उपयंत्री कभी फील्ड जाती और न ही फोन रिसीव करती।


Post a Comment

0 Comments