Ticker

6/recent/ticker-posts

कक्षा 8वीं बोर्ड में डीएन सिंह चंदेल का शानदार प्रदर्शन, 89.5% अंकों के साथ सेक्शन ‘ए’ में प्रथम स्थान

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

जैतहरी ।आज दिनांक 25 मार्च 2026 को घोषित कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जैतहरी के छात्र डीएन सिंह चंदेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 600 में से 537 अंक (89.5 प्रतिशत) प्राप्त कर कक्षा 8वीं सेक्शन ‘ए’ में प्रथम स्थान हासिल किया।

डीएन सिंह चंदेल, पिता दिनेश कुमार सिंह चंदेल एवं माता निशा सिंह चंदेल के सुपुत्र हैं। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

छात्र की इस उपलब्धि पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगनाथ मरकाम, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, सचिव एवं जिला वॉलीबॉल कोच रामचंद्र यादव सहित संघ के समस्त सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार की ओर से व्यवस्थापक डॉ. पुष्पेंद्र नामदेव, प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार उरमलिया, वरिष्ठ व्याख्याता रामगोपाल राठौर, प्रेम प्रकाश मिश्रा, मनोज सोनी, आचार्य हिमांशु गुप्ता, सत्येंद्र राठौर, राज शुक्ला सहित समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसके अलावा जनपद पंचायत जैतहरी के रिटायर्ड सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र सिंह, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कमलेश सिंह राठौर एवं अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी डीएन सिंह चंदेल को इस सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।विद्यालय प्रबंधन ने इसे संस्था के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ऐसे परिणाम संभव हो रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments