रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल शनिवार 21 फरवरी 2026 को पूरे जिले के ईदगाह और मस्जिदों में ईदुल फितर की नमाज अदा की गई जिसके पूरे सुन्नत फर्ज तरीके से मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा की और देश के लिए अपने लिए जिले के लिए लाखों लोगों ने अल्लाह से दुआ की अमन चैन भाई चारा बना रहे रमजान मुबारक के पूरे रोजा होने के बाद ईद की नमाज अदा की जाती है नमाज के पहले हर मालदार मुस्लिम गरीब मुस्लिमों को जकात सदका फितरा की रकम जो निश्चित रहती है वो गरीब लोगों को देकर हर गरीब को सबके समान बने तो दिया जाता है ताकि हर मुस्लिम के लिए ईद सबके जैसे हो अल्लाह का शुक्र है हर मुस्लिम इस बात को मानता है और मानेगा इस साल शहडोल मुस्लिम संघ द्वारा लगभग 400 रमजान कीट की जरूरत मंद लोगों को दिया गया साथ ही लगभग 200 लोगों को ईद गिफ्ट नगद के रूप में दिया गया एक दूसरे से मिल कर ईद की मुबारक बाद दिया गया नेशनल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी शहडोल के अध्यक्ष शान उल्ला खान अंजुमन कमेटी सोहागपुर के सरपरस्त हाजी हमीदुल्ला खान सफी उल्ला खान समाज सेवी सूफियान खान जिला हज कमेटी के अध्यक्ष सैयद जियाउल इस्लाम वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष शकील अहमद जमा मस्जिद के सदर महमूद अहमद सरपरस्त महमूद खान नूरी मस्जिद के सदर हाजी इकबाल खान तालीमुल इस्लाम मस्जिद मदरसा शहडोल के सदर हाजी शोएब फारूकी हाजी जकरिया फारूकी हाजी अब्दुल्ला हाजी दिलशाद इकरा मस्जिद के सदर तारिक सफी हाजी इसरार साब असलम सिद्दीकी साब समाज सेवी बाबू खान अमन होटल और सभी समाज सेवियों द्वारा जिला कलेक्टर महोदय डॉक्टर केदार सिंह जी का पुलिस अधीक्षक महोदय एसडीएम महोदय उप पुलिस अधीक्षक महोदय नगर पालिका प्रशासन और समस्त अधिकारियों का मुस्लिम समाज शहडोल के तरफ से ईदगाह और मस्जिदों से आभार और धन्यवाद दिया गया शान उल्ला खान द्वारा सभी को ईद बहुत बहुत मुबारक व सभी का शुक्रिया।



0 Comments