Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

*आयोजित बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा*


जयसिंहनगर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांता अध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के नेतृत्व में एवम प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अली प्रदेश महासचिव दिनेश अग्रवाल संभागीय महासचिव कृष्णा तिवारी के नेतृत्व मे प्रदेश भर में श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों के हित में लगातार काम कर रहा है। प्रांताअध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया ने विगत कई वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार संघ को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया है। हर वर्ष की भांति संगठन को मजबूत बनाने एवं संगठन के लिए आवश्यक कार्यकारिणी की घोषणा विगत दिनों जिला स्तर पर हुई। जिसमें साथी गजेन्द्र सिंह परिहार को एक बार पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथी गजेन्द्र सिंह परिहार के निर्देशन एवं जिला सचिव अनुराग त्रिपाठी की उपस्थिति में स्थानीय विश्रामगृह में ब्लॉक इकाई जयसिंहनगर की बैठक आयोजित की गयी। आयोजित बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा राकेश गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने माला पहनाकर सभी नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने नवीन कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आशा करते हैं आप संगठन की मर्यादाओं का पालन करते हुए संगठन के हित में सदैव तत्पर रहकर काम करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष साथी राकेश गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया।  इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मनोज शुक्ला, राजेश पांडेय, राकेश गुप्ता, राजकुमार यादव, वेद प्रकाश द्विवेदी, जयप्रकाश नामदेव, रवि द्विवेदी, रवि प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र शर्मा सहित काफी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments