रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर ऐसोसिएशन ने दिनांक ७ मार्च को मासिक बैठक के साथ होली मिलन का कार्यक्रम लोकेंद्र प्रसाद तिवारी कार्यकारी सम्भागीय अध्यक्ष के निवास पर रखा
जिसमें शहडोल प्रवास पर आए हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष, पूर्व जिला उमारिया कलेक्टर श्री एस एस कुमरे (आई ए एस) पेंशनरों के बीच पहुंचे ।
श्री कुमरे जी उपस्थित सभी पेंशनर्स को होली की शुभकामनाएं दी इससे पूर्व कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रामनरेश तिवारी, सम्भागीय अध्यक्ष रविकरण त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष आर एल तिवारी द्बारा श्री कुमरे जी को गुलाल लगाकर माल्यार्पण से स्वागत किया गया, प्रांतीय उपाध्यक्ष आर एस, गौतम, कार्यकारी सम्भागीय अध्यक्ष लोकेंद्र प्रसाद तिवारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तत्पश्चात सभी के साथ जलपान कर पुनः शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रस्थान किये।
जिला अध्यक्ष आर एल तिवारी ने यह भी बताया कि बैठक के बीच में ही प्रांताध्यक्ष एड श्री राजकुमार दुवे जी ने फोन कर कहा कि १७ मार्च को मैहर में होने जा रहे प्रांतीय सम्मेलन में शहडोल से २० की संख्या में पदाधिकारी पहुंचे बैठक मे उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यो ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शेरो शायरी के बीच उल्लास पूर्वक होली मनाई ।
बैठक में मुख्य रूप से के पी महेंद्रा,एच व्ही नगाइच,महेश प्रसाद श्रीवास्तव, गोपीनाथ सिंह, राममिलन शर्मा एस पी दुबे, अरुण पांडेय,रामकरण गुप्ता, राजेन्द्र परौहा,के बी सिंह, बिनोद सिंह, राजेश नामदेव, लालमणि जायसवाल, हरक्षठ प्रसाद नापित, राजाराम शर्मा, श्रीमती आशा श्रीवास्तव,विजय कुमार जैन,लालजी शुक्ला, विष्णु प्रसाद गुप्ता,वलभद्र प्रसाद द्विवेदी, के अतिरिक्त अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे अंत में लोकेंद्र प्रसाद तिवारी ने आभार व्यक्त किया।



0 Comments