Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रमजीवी पत्रकार संघ गोहपारू की बैठक संपन्न, आईडी कार्ड वितरण के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई गोहपारू मे बैठक दिनाक  8/3/26 को एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय शुक्ला ढाबा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष भाई गजेंद्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने की, जिसमें संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा तथा आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। वर्तमान समय में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के समक्ष अनेक चुनौतियां खड़ी हैं, ऐसे में संगठन की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार एक ऊर्जावान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं, जिनके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। उनके नेतृत्व से सभी पत्रकार साथियों को निरंतर प्रेरणा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के मुख्य चरण में संघ के सक्रिय सदस्यों को आधिकारिक परिचय पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि यह पहचान पत्र न केवल संगठन की सदस्यता का प्रमाण है बल्कि पत्रकारों की गरिमा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। परिचय पत्र प्राप्त कर पत्रकार साथियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और निष्ठा व्यक्त की।

सांगठनिक बैठक के पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की  शुभकामनाएं दीं। रंगों और खुशियों के इस अवसर ने संगठन के भीतर भाईचारे और सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत किया। इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया। एवं कार्यकारिणी कि घोषणा किया गया 

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष अम्बरीश पाण्डेय, सचिव पुष्पेंद्र मिश्रा, सह सचिव अजय साहू, महासचिव कविंद्र चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मीडिया प्रभारी जगदीश सेन, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, उपसचिव जीतेन्द्र गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष छोटेलाल सिंह, सदस्य समीम खान, विकास सरकार द्विवेदी सहित गोहपारू क्षेत्र के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित सदस्य रहे। 

कार्यक्रम का सफल संचालन अम्बरीश पाण्डेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अशोक यादव द्वारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments