रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
बुढ़ार कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जैतपुर विधानसभा की बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव श्री डॉ चंदन यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि केआर रूप में बिछिया विधायक शहडोल कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री नारायण सिंह पट्टा जी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अवस्थी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिले के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के सह प्रभारी इस दौरान उन्होंने जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाकों में वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष व प्रस्तावित मण्डलम अध्यक्षों के साथ बैठक कर पंचायत/वार्ड कमेटी गठन प्रक्रिया की समीक्षा की और कुछ वार्डो में स्वयं उपस्थित होकर, बैठक कर वॉर्ड कमेटी का गठन कराया। सर्वप्रथम दिनांक १० मार्च को डॉ चंदन यादव के बुढ़ार आगमन पर जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकित सिंह के अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह जी बलमीत सिंह खनूजा जी राम सिंह जी सुजीत सिंह चंदेल जी मुबारक मास्टर जी हनुमान खंडेलवाल जी रामसजीवन शर्मा जी संतोष सिंह सेंगर जी मो आज़ाद जी अजय प्रताप सिंह जी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम जी जयसिंहनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र मरावी जी जैतपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह जी पुष्पेंद्र शर्मा जी अनिल जायसवाल जी अनुज सिंह जी मनोज जैन जी राजेश यादव जी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप रावत जी पीयूष शुक्ला जी अनुज मिश्रा जी केशवाही रेहान ख़ान जी खैरहा अभिशेख द्विवेदी जी पार्षद मोहन कोल जी विमल सिंह जी आरिफ अफ़ीरीदी जी ओंकार सिंह जी राजीव शर्मा जी मो शाबिर जी हर्ष पाठक जी इंद्र मिश्रा जी सूरज महोबिया मोहन कुमार विकास कुमार मो रियाज बंटीमहतो सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन युवा साथी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*धनपुरी वार्ड क्रमांक २० में किया वार्ड कमेटी का गठन*
बैठक के उपरांत बुढ़ार ब्लॉक के अंतरगत धनपुरी वार्ड क्रमांक २० में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह की अगुआई में प्रदेश सह प्रभारी डॉ चंदन यादव एवं जिला कांग्रेस प्रभारी नारायण पट्टा जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी पहुँच कर वार्ड कमेटी का गठन कर सर्वसहमति से एड. प्रदीप वर्मन को वार्ड अध्यक्ष एवम् वार्ड की महिला नेतृत्व की ज़िम्मेदारी नेहा ख़ान को सौंपी गई और वार्ड में अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए जिसमे पवन कुमार सुरेश विश्वकर्मा सुघीर्व पाल शिवा कोल अमृत चौरसिया रवि तिवारी सहित वार्ड के काफ़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।




0 Comments