Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना जयसिंहनगर में शांति समित की*बैठक का हुआ अयोजन

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

 *होली एवं रमजान जैसे त्योहारों के मद्देनज़र*क़ानून एवं शांति व्यवस्था बनाए* *रखने की गई अपील* 


जयसिंहनगर आगामी त्यौहारों को लेकर थाना प्रभारी अजय कुमार की अगुवाई में शांति समिति बैठक का हुआ आयोजन। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य कई विषयों पर विस्तार से परिचर्चा की गई होली उत्सव एवम रमजान के त्यौहार को लेकर निम्न बातों पर ध्यान देने के लिए सभी आम जन को सूचित किया गया, जिसमें होली धुरेडी के समय रमजान का महीना भी चल रहा है जिसको देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई जिससे किसी भी तरह की समस्याएं उत्पन्न ना हो। साथ ही मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को रमजान एवं होली में आपसे सौहार्द बनाने की बात भी कही गई साथ ही बैठक में उपस्थित लोगों ने भी अपनी अपनी बात रखी l 

कार्यक्रम में उपस्थित तहसीलदार सुषमा धुर्वे जयसिंहनगर,थाना प्रभारी अजय बैगा ,निर्मल द्विवेदी , देवा पायसी , राजा शुक्ला संतोष तिवारी ,संजय राव , वेद प्रकाश द्विवेदी विश्व हिन्दु परिषद जयसिंहनगर,दिनेश पायसी ,पंकज पांडे ,राकेश गुप्ता पत्रकार,राजेन्द्र शर्मा, रवि तिवारी, सुरेंद्र यादव , जनप्रतिनिधि के साथ भारी मात्रा में ग्रामीण जन व थाना जयसिंहनगर के समस्त स्टाफ रहें।


Post a Comment

0 Comments