Ticker

6/recent/ticker-posts

ऊषा कोल के शामिल होने से मजबूत होगा कांग्रेस का हाथ

 


रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा

राजनैतिक चर्चाओं की सरगर्मी बढी


बिरसिंहपुर पाली ---  बीते दिवस पाली नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष ऊषा कोल ने कांग्रेस में शामिल हो गयी, उन्होंने जिला मुख्यालय उमरिया के पुराने बस स्टैंड में कांग्रेस के किसान , आदिवासी, मजदूर महासम्मेलन में पहुंचे विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की गौरव मयी उपस्थित में काग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है, जिनका स्वागत कांग्रेस जनो ने पाली नगर में भी बिरासनी देवी मंदिर में किया गया।विदित होवे की ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री  व  पुष्पराजगढ़ के विधायक फून्दे लाल  सिंह के साथ ऊषा कोल को लेकर बिरासनी मंदिर पहुच कर पूजा आराधना की। तत्पश्चात कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण के उपलक्ष में गुलदस्ता देते हुए स्वागत किया गया।

ऊषा कोल का राजनैतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से हुआ था, और उन्हें नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की कुर्सी भाजपा की ओर से तोफे में मिली थी। आप नगर पालिका परिषद पाली के अध्यक्ष पद पर पांच साल तक सफलता पूर्वक राज की, लेकिन उनकी कार्य शैली भाजपा के कतिपय कद्दावर नेताओं को राश नहीं आयी और नगरीय निकाय चुनाव में उनकी टिकट भाजपा ने काट दी, जिससे उन्होंने निर्दलीय रूप से पार्षद पद का चुनाव लडा , और उसमें शानदार जीत दर्ज की, लेकिन अध्यक्ष पद पार्षद के मार्फत चुने जाने के कारण वह इस दौड मे शामिल नहीं हुई।

नगरीय निकाय चुनाव में अपने साथ हुये घटना क्रम से क्षुब्ध होकर आपने आम आदमी पार्टी की सदस्यता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथों ग्रहण करते हुए प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी से नवाजी गयी। इसके साथ ही मानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद पर चुनाव लड़ी, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली ‌। 

अब ऊषा कोल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्षेत्र की राजनीति में क्या बदलाव होगें, यह तो अभी भविष्य के सुनहरे पलों में छिपा है, लेकिन इससे कांग्रेस का हाथ मजबूत होने के आसार साफ तौर पर दिखाई दे रहा है ‌। चूंकि कांग्रेस में फिलहाल महिला नेत्री का जो अकाल छाया था, उससे तो कांग्रेस एक बार फिर समृद्ध हो गयी है ‌






Post a Comment

0 Comments