रिपोर्ट @@संतोष कुमार मिश्रा
नगर पालिका परिषद पाली
बिरसिंहपुर पाली --- उमरिया जिले के पाली नगर पालिका परिषद में पदस्थ संतोष पाण्डेय का स्थानान्तरण कर पाली से ब्यौहारी के लिए हुए एक माह हो गयें, लेकिन पाली को आज तक पाली नगर पालिका को इंजीनियर नहीं उपलब्ध नहीं कराया गया। नगर पालिका पाली में इंजीनियर पदस्थ न होने के कारण नगर पालिका परिषद में बिछी बिसात में लगभग विराम सा लग गया है। नगर पालिका परिषद पाली के इंजीनियर के जाने के बाद यहाँ पर न तो मूल रूप से इंजीनियर पदस्थ किया गया और न किसी को प्रभार ही दिया गया। इससे नगर पालिका में चल रहे विकास कार्यों को गति मिल पा रही है। बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद पाली में हुये विकास कार्यों के देयक भी ठेकेदारो के लंबित है, जिससे आगे का काम प्रभावित होते दिखाई दे रहे हैं। नगर पालिका परिषद में इंजीनियर के पद स्थापना करने का आग्रह नगर के लोगों ने किया है।


0 Comments