रिपोर्ट @ शम्भूनाथ सोनी
रेलवे ने संयुक्त सर्वे के जरिये लिया जायजा
नगर पालिका अध्यक्ष की पहल लायी रंग
बिरसिंहपुर पाली --- नगर पालिका परिषद पाली वर्तमान में रेलवे लाइन के कारण लगभग दो भागों में बटा हुआ है, जिस कारण से नागरिकों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पडता था, यद्यपि पश्चिमी छोर में बने एक अंडर ब्रिज के सहारे नागरिकों को आवागमन करना पडता रहा है चूंकि नगर के दक्षिणी दिशा से राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के गुजरने के कारण एक अंडर ब्रिज पर्याप्त नहीं है, साथ ही नगर के साथ अन्य ग्रामीण जनों को चक्कर लगाकर इस अंडर ब्रिज के सहारे तहसील कार्यालय, अनुविभागीय कार्यालय राजस्व, जनपद पंचायत, न्यायालीन काम, धाना, सिंचाई विभाग, नगर पालिका कार्यालय, विद्यालय, बैंक, पोस्ट आफिस और बाजार के लिये दक्षिणी छोर से उत्तर की ओर भारी संख्या में लोगों को आना जाना पड़ता है। इस समस्या से जुझ रहे नागरिकों ने समय समय पर अंडर ब्रिज निर्माण की मांग करते रहे हैं। इस समस्या से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष की अध्यक्ष सुश्री शंकुतला प्रधान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी से आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर जनता की समस्या को निजात दिलाने के लिए आग्रह किया था। जिस पर रेल प्रशासन ने अमल में लेते हुए स्थल निरीक्षण कर अंडर ब्रिज बनाने के लिए उच्च प्रबंधन को प्रस्ताव भेजा गया है। अंडर ब्रिज निर्माण स्थल के निरीक्षण के अवसर पर रेल विभाग, नगर पालिका परिषद पाली और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवलोकन किया ।
इस अंडर ब्रिज की मांग पिछले पंच वर्षीय से चलती आ रही है। अब आम नागरिकों को आश बनी हुई है कि जनता की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए अंडर ब्रिज सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाना जन हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



0 Comments