रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
भारतीय जनता पार्टी का शानदार कार्यक्रम
बिरसिंहपुर पाली--- आधुनिक भारत के शिल्पकार संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज उन्हें सादर श्रद्धां सुमन अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। विदित होवे की आज के ही दिन डां साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में महु में हुआ था। डां साहब को स्वतंत्र भारत को आगे बढाने के लिए बनाये जा रहे संविधान के प्रारूप समिति का अध्यक्ष 26 नवम्बर 1947 को बनाया गया था। संविधान में सभी वर्गों के उत्थान हो ऐसा उनका प्रयास था। आपने शिक्षा, कानून और आंदोलन के दम पर करोड़ों लोगों को इंसान होने का हक़ दिलाया था। इसी कारणा उनका नाम पूरे देश में आज भी श्रद्धा और सम्मान से लिया जाता है।
पाली नगर में स्थापित आदम कद प्रतिमा पर आज सुबह से ही श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए लोग पहुंचे, उनके प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा विजय तिवारी, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुश्री शंकुतला प्रधान जी, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं प्रकाश पालीवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहू, पं राम नारायण पाण्डेय, भरत प्रजापति, अंबिका यादव, समय लाल साहू, कामता प्रसाद, राज कुमार खरे,शहीद अहमद के साथ दर्जनों लोगों ने बाबा साहेब को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सर्मपित की। विदित होवे की पाली नगर में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कराने में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुश्री शंकुतला प्रधान ने अपने विधायक कार्य काल में की थी, तब से लेकर पाली नगर में बाबा साहेब की जंयती पर और विशेष पर्व पर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें आदर के साथ याद किया जाता है।



0 Comments