Ticker

6/recent/ticker-posts

न्याय, पत्रकारिता और खेल जगत की सशक्त आवाज : सुमिता शर्मा बनीं पीएलवी,अब जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क विधिक सहारा

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

अनूपपुर। समाजसेवा, पत्रकारिता, विधिक जागरूकता और खेल संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली वरिष्ठ पत्रकार एवं एडवोकेट श्रीमती सुमिता शर्मा को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार समाज के कमजोर, पिछड़े, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग, अपराध पीड़ितों, महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी सलाह पहुंचाने के उद्देश्य से चयनित पैरालीगल वॉलंटियर्स की नियुक्ति की गई है, जिसमें श्रीमती सुमिता शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीमती सुमिता शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही हैं। श्रमजीवी पत्रकार परिषद की सदस्य होने के नाते उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। वहीं एक अधिवक्ता के रूप में उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कानूनी मार्गदर्शन और न्याय दिलाने में निरंतर योगदान दिया है।*कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'स्थानीय परिवाद समिति' का  अध्यक्ष*

विशेष रूप से जिला वॉलीबॉल संघ अनूपपुर में सह सचिव के दायित्व का निर्वहन करते हुए सुमिता शर्मा ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा जिले में खेल गतिविधियों को सक्रिय बनाने में भी सराहनीय योगदान दिया है। खेल और समाजसेवा के समन्वय के साथ उनकी सक्रियता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

पीएलवी सदस्य के रूप में अब उनकी जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो गई है। वे गांव-गांव पहुंचकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी, जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता दिलाने में सहयोग करेंगी तथा न्याय से वंचित लोगों और विधिक सेवा संस्थाओं के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही महिलाओं, श्रमिकों, वृद्धजनों, बच्चों एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को शासन की विधिक योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय योगदान देंगी।

उनकी नियुक्ति पर सामाजिक, पत्रकारिता, विधिक एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी निष्ठा, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताया है। जिले के खेल प्रेमियों एवं वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी बधाई देते हुए जिनमें प्रमुख रूप से  जिला व्हालीवाल संघ के संरक्षक लक्ष्मण राव अरुण कुमार सिंह आशीष त्रिपाठी पंकज अग्रवाल जिलाअध्यक्ष चैतन्य मिश्रा कार्य कारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह रामखेलावन राठौड़ उपाध्यक्ष विनोद बिंदेश्वरी पांडे अमित शुक्ला सोमनाथ प्रचेता विनोद सोनी रमेश तिवारी सचिव रामचंद्र यादव कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव सह कोषाध्यक्ष उमेश राय सह सचिव और स्टेट रेफरी दिनेश कुमार सिंह चंदेल, हरिशंकर यादव व अनूपपुर के खेल प्रेमियों बधाइयां शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि सुमिता शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य करेंगी।











Post a Comment

0 Comments