रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल आगामी बकरीद, मोहर्रम एवं वर्तमान संवेदनशील परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त आसूचना संकलन में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त थाना, जिला विशेष शाखा एवं विशेष शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को प्रभावी सूचना संकलन, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, अफवाहों पर त्वरित नियंत्रण तथा असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना स्तर पर सक्रिय रहकर समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।



0 Comments