Ticker

6/recent/ticker-posts

फरिश्ता बने डॉ. अभिषेक मिश्रा: सेवा, संवेदना और समर्पण से जीत रहे लोगों का दिल

 


रिपोर्ट @अमजद खान बाबा

धनपुरी। कहते हैं कि डॉक्टरों को यूं ही धरती का भगवान नहीं कहा जाता। उनके सेवा भाव, समर्पण और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता ही उन्हें यह सम्मान दिलाती है। धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक मिश्रा इन दिनों अपने उत्कृष्ट कार्यों और मानवीय व्यवहार के कारण क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।


क्षेत्र के कई लोगों का कहना है कि गंभीर बीमारियों, दुर्घटनाओं, नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं से जुड़े नाजुक मामलों में डॉ. मिश्रा ने समय रहते उपचार कर अनेक जिंदगियों को बचाया है। मरीजों और उनके परिजनों के अनुसार वे अस्पताल आने वाले हर व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं और दिन-रात सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

समाजसेवी अरविंद भारती ने बताया कि डॉ. मिश्रा ने कई असहाय और गंभीर मरीजों का समय पर उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया है। वहीं कारोबारी सुशील प्रजापति ने कहा कि उनके परिवार पर आए संकट के समय डॉ. मिश्रा ने पूरी रात जागकर इलाज किया और उनके करीबी की जान बचाई।

अरविंद भारती जी समाज सेवक

कांग्रेस के बुढार ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह ने भी डॉ. मिश्रा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कई गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार देकर मौत के मुंह से बाहर निकाला है। वहीं गृहिणी इशरत अंसारी ने बताया कि उनके बच्चे की गंभीर हालत में डॉ. मिश्रा ने तत्काल उपचार कर उसे नया जीवन दिया।

अंकित सिंह कांग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बुढार 

आशा कार्यकर्ता राफिया बानो के अनुसार गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं से जुड़े कई जटिल मामलों में डॉ. मिश्रा ने अपनी मुस्तैदी और अनुभव से बड़े हादसों को टाला है।

राफिया बानो आशा कार्यकर्ता वार्ड नंबर 18 धनपुरी

क्षेत्रवासियों का कहना है कि डॉ. अभिषेक मिश्रा केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के लिए उम्मीद की किरण और सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा करने वाले मसीहा बनकर उभरे हैं। उनकी सेवाओं की सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है।

सुशील प्रजापति समाज सेवक

इशरत अंसारी

 



Post a Comment

0 Comments