Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग 16-17 मई को,147 अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता होंगे शामिल

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न


शहडोल:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग 16 एवं 17 मई को शहडोल नगर के न्यू यश पैलेस में संपन्न होगा।

*तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न:-*

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों संगठनात्मक विषयों को लेकर शुक्रवार को शहडोल नगर के ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से जबलपुर विधायक एवं जिला संगठन प्रभारी श्री अभिलाष पांडे जी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को उद्बोधन देते हुए विभिन्न विषयों को लेकर संगठनात्मक चर्चा की गई एवं बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने की एवं 16 व 17 तारीख को होने वाले प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया जिसमें प्रशिक्षण वर्ग का जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश पांडे जी एवं सहसंयोजक संतोष लोहानी, पुष्पेंद्र पटेल निभा गुप्ता जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कार्य समिति की बैठक में मंचासीन अतिथियों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री अभिलाष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, जयसिंह नगर विधायक जयसिंह मरावी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, राकेश पांडे, संतोष लोहानी जिला महामंत्री अमित मिश्रा, पुष्पेंद्र पटेल निभा गुप्ता मौजूद रहे। जिला कार्य समिति के बैठक के पश्चात जिला संगठन प्रभारी अभिलाष पांडे जी ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी की उपस्थिति में शहडोल नगर मंडल की बैठक लेकर सभी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए अपना उद्बोधन दिया। जिला कार्य समिति की बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला पदाधिकारी मोर्चा जिला अध्यक्ष,महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष,महामंत्री एवं अपेक्षित श्रेणी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

*38 घंटे में होंगे 11 सत्र:-*

जिला संयोजक राकेश पांडे ने जानकारी दी कि यह आवासीय प्रशिक्षण वर्ग कुल 38 घंटे का होगा। इसमें जिले भर से लगभग 147 से अधिक अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। दो दिनों में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रथम दिन 5 सत्र होंगे एवं दूसरे दिन-6 सत्र होंगे।

इन सत्रों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, विचार परिवार, हमारा इतिहास-विकास, कार्यकर्ता विकास, कार्य विस्तार, हमारा सैद्धान्तिक अधिष्ठान, बूथ प्रबन्धन व मन की बात, कार्य पद्धति एवं देश के समक्ष सामाजिक व राजनैतिक चुनौती सहित विभिन्न विषयों पर मंथन होगा। प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता एवं प्रशिक्षक अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।

*पहले दिन का कार्यक्रम:-*

16मई शनिवार को सुबह  9-10 बजे तक पंजीयन एवं एकत्रीकरण होगा। सुबह 11 बजे उद्घाटन सत्र के साथ प्रथम सत्र की शुरुआत होगी। प्रथम दिन कुल 5 सत्र संपन्न होंगे। एवं दूसरे दिन 6 सत्र होंगे एवं रात्रि भोज के बाद रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात रात्रि विश्राम होगा।

*दूसरे दिन का कार्यक्रम:-*

17 मई रविवार को सुबह 5:00 बजे जागरण होगा। 6:30 से 7:30 तक योग-व्यायाम व अल्पहार के बाद सुबह 9:30 बजे से सत्रों की शुरुआत होगी। इस दिन भी 6 सत्र आयोजित होंगे। शाम 5 बजे प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया जाएगा।

*ये दिग्गज रहेंगे मौजूद:-*

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाना है। 

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से जबलपुर विधायक एवं शहडोल जिला संगठन प्रभारी अभिलाष पांडे एवं जिला प्रशिक्षण प्रभारी श्री अजय सिंह पटेल जी विशेष रूप से प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहेंगे एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय किए गए वक्ताओं का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्रशिक्षण वर्ग सत्र में मिलेगा।

जिला संगठन ने सभी अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

*भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बाणसागर रेस्ट हाउस में हुई संपन्न*

बैठक में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी सीधी सांसद राजेश मिश्रा जी संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया जी जिला संगठन प्रभारी अभिलाष पांडे जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी, विधायक जयसिंह मरावी जी विधायक शरद कोल जी पूर्व जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जी की उपस्थिति में संगठनात्मक एवं विभिन्न विषयों को लेकर कोर ग्रुप की बैठक हुई संपन्न।


Post a Comment

0 Comments