रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
तिवारी परिवार में साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली शोभायात्रा
उमरिया --- श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज से तिवारी परिवार में होने जा रहा है। जिसके लिए आज तिवारी निवास में निर्मित यज्ञ शाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि ढाढर पट्टी गाँव में स्थित सभी देव स्थलों में जाकर पूजा आराधना कर यज्ञ में पहुँच कर यज्ञ शांति पूर्ण संपन्न कराने की प्रार्थना की गयी। इस शोभायात्रा में व्यासस्वरुप पूज्यपाद कुल गुरु अवनीश धर व्दिवेदी और परीक्षितस्वरूप पूज्य पाद बापूजी कमला कांत तिवारी एवं माता जी श्रीमती पुष्पा तिवारी ने अपने सिर पर भागवत पुराण लेकर सभी देव स्थलों पर पहुँच कर प्रार्थना करते हुए शोभायात्रा वापस यज्ञ शाला पहुंची। इस शोभायात्रा में तिवारी परिवार के बंधु बांधवो, उनके रिश्तेदारों और इष्ट मित्रों ने बढ चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड पडा, जिससे शोभायात्रा का उत्साह बहुगुणित हो गया। ढाढर पट्टी में तिवारी परिवार में साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ 02 मई से 10 मई तक अनवरत रूप से चलेगा।
शोभायात्रा के बाद आज श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई, जिसमें वेद व्यास स्वरूप गुरु जी ने श्री मद भागवत कथा के माहात्म्य का पाठ करते हुए कहा की यह भागवत की पुण्य दायी कथा कलयुग के दुखो, पापो और तापो से मुक्ति की अमृत धारा है, जिसमें डुबकी लगाकर कलयुग मे मानव भगवद प्राप्ति का सुगम उपाय है। यह भागवत कथा ज्ञान, वैराग्य और भक्ति की कथा है, जो इस पुण्यमयी कथा का श्रवण करता है उसे सहज ही भगवद् की भक्ति ,सुलभ होती हैं साथ ही वैराग्य के माध्यम से भव बंधन से मुक्ति मिलती है।श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस पर मुख्य रूप से माहात्म्य, मंगलाचरण, भागवत की महिमा, परीक्षित के जन्म की कथा, कलयुग का प्रवेश, परीक्षित श्राप की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को सारगर्भित भावो को समझाया गया। आज प्रथम दिवस की कथा से श्रद्धालुओं में आनंद भाव की सरिता में डुबकी लगा भाव विभोर हो गयें।




0 Comments