Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

बिरसिंहपुर पाली --;के के सपूत मेमोरियल समिति द्वारा सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सीएसआर अंतर्गत बीते दिवस  ग्राम खमरिया कला, में   विशाल स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध करायी गई।इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के  सरपंच श्री दीनदयाल बैगा एवं उपसरपंच श्री नीलेश गौतम कि  विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। 

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों में डाॅ अंजू झा, डाॅ विजय श्रीवास्तव, डाॅ ब्रजेश पटेल, डाॅ अंशुमन सोनारे, डाॅ संदीप सिंह तथा डाॅ पुष्पराज सिंह शामिल रहे।

शिविर में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वच्छता, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, दंत स्वास्थ्य एवं सामान्य बीमारियों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

यह शिविर श्री रामाराव,जीएम, सारडा एनर्जी एन्ड  मिनरल्स लिमिटेड के मार्गदर्शन एवं श्री अंकित पटेल, सर्वेयर के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर समिति के सदस्यों, बी एम ओ   एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।

आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।


Post a Comment

0 Comments