Ticker

6/recent/ticker-posts

धनपुरी हुसैनी ताज लंगर कमेटी की ओर से आमजन से लंगर में शामिल होने की अपील

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
धनपुरी। हुसैनी ताज लंगर कमेटी, अमरकंटक रोड, जबलपुर रेडियम दुकान के सामने, धनपुरी द्वारा 23 जून 2026, मंगलवार (मोहर्रम की 7वीं तारीख) को शहीद-ए-कर्बला हज़रत इमाम हुसैन की याद में विशाल लंगर का आयोजन किया जा रहा है।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि लंगर का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा, जो देर शाम तक निरंतर जारी रहेगा। इस पावन अवसर पर धनपुरी एवं आसपास के सभी नागरिकों से सादर अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर याद-ए-हुसैन के इस पवित्र लंगर में शामिल हों, प्रसाद ग्रहण करें तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

हुसैनी ताज लंगर कमेटी ने कहा कि यह आयोजन केवल सेवा और श्रद्धा का प्रतीक ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, अमन, मोहब्बत और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है। कमेटी ने सभी धर्मों और समाज के लोगों से इस आयोजन में सहभागिता निभाकर सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने की अपील की है।







Post a Comment

0 Comments