Ticker

6/recent/ticker-posts

व्हाट्सएप पर आने वाले शादी के निमंत्रण (Wedding Invitation) से रहें सावधान

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल पुलिस साइबर एडवाइजरी

व्हाट्सएप पर आने वाले शादी के निमंत्रण (Wedding Invitation) से रहें सावधान

साइबर अपराधी इन दिनों व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण पत्र (Wedding Card) के नाम पर *APK फ़ाइल* भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

ऐसे होता है साइबर फ्रॉड:-

आपके व्हाट्सएप पर किसी परिचित या अज्ञात नंबर से शादी का निमंत्रण भेजा जाता है।

निमंत्रण पत्र PDF या Image के बजाय "APK फ़ाइल" के रूप में आता है जैसे "विवाह निमंत्रण apk" "Wedding Invitation.apk" जैसे ही आप उस APK फ़ाइल को डाउनलोड एवं इंस्टॉल करते हैं, आपके मोबाइल का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में जा सकता है।

संभावित खतरे:

* बैंकिंग एवं UPI संबंधी जानकारी चोरी होना

* OTP एवं SMS पढ़ लिए जाना

* संपर्क सूची (Contacts) तक पहुँच बन जाना

* सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप अकाउंट का दुरुपयोग

* वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होना

बचाव के उपाय:-

किसी भी अज्ञात APK फ़ाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

शादी के निमंत्रण, कूरियर, बिजली बिल या अन्य किसी संदेश रूप में आई APK फ़ाइल पर क्लिक करने से बचें।

केवल Google Play Store या आधिकारिक स्रोतों से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

मोबाइल में एंटी-वायरस एवं सुरक्षा अपडेट नियमित रूप से करें।

संदिग्ध लिंक या फ़ाइल प्राप्त होने पर भेजने वाले से फ़ोन पर पुष्टि अवश्य करें।

यदि गलती से APK इंस्टॉल कर लिया हो:

तुरंत इंटरनेट बंद करें।

संदिग्ध ऐप को अनइंस्टॉल करें।

सभी महत्वपूर्ण पासवर्ड बदलें।

बैंक एवं UPI सेवाओं की जांच करें।

साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

द्वारा- शहडोल पुलिस


Post a Comment

0 Comments