Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्वच्छता समिति में पाली से एड सुशांत सक्सेना भी शामिल

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

बिरसिंहपुर पाली --- उच्चतम न्यायालय के निर्देशन में जिले में गठित स्वच्छता समिति में पाली नगर से विव्दान अधिवक्ता सुशांत सक्सेना को शामिल किया गया है। आप का चयन बतौर सदस्य के रूप में किया गया है। इस समिति की अध्यक्ष जिले के कलेक्टर पदेन अध्यक्ष होगें। इसके साथ ही जिले के तीनों जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, पांचों नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी , छहों महाविद्यालय के प्राचार्य, शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारी के साथ सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों के पार्षद,जनपद सदस्य,एल्डर मैन और कुछेक सरपंचो से दो गणमान्य नागरिकों को पदेन सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इस कड़ी में पाली नगर से पार्षद श्री मती प्रमिला जगवानी वार्ड नं 06 और एल्डर मैन सुशांत सक्सेना जी का चयन किया गया है। यह चयन सक्सेना जी के सामाजिक गतिविधियों की सक्रिय कार्य कुशलता , ईमानदार छबि , स्पष्ट वादिता, और कौशल के कारण की गयी है। श्री सक्सेना जी का जिले की इस समिति में चयन उनके योग्यता को प्रर्दशित करती है। इस चयन पर उनके इष्ट मित्रों ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की है।


Post a Comment

0 Comments