रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की महती माँग
बिरसिंहपुर पाली -- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव हर्ष अवधिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आग्रह किया है कि जिले के पाली महाविद्यालय में दशकों के बाद भी विज्ञान बिषय मे स्नातकोत्तर आज तक संचालित नहीं है। वही पर वाणिज्य संकाय में स्नातक की कक्षायें ही संचालित नहीं है। बिरसिंहपुर पाली में महाविद्यालय की स्थापना लगभग चार दशक पूर्व की गयी थी, तब से अब तक इस महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार नही हुआ है। यहाँ पर वाणिज्य संकाय का शुभारंभ ही आज तक नही हुआ, जबकि विज्ञान संकाय में स्नातकोत्तर की कक्षायें संचालित नहीं होने से यहाँ के छात्रों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड रहा है।
प्रदेश सचिव ने बतलाया की छात्र हितों की इस महती माँग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने लगातार मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से मांग करते आ रहें हैं, लेकिन माननीय जनो ने छात्र हित में अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिया है। हर्ष अवधिया ने इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से मिलकर पाली महाविद्यालय की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए पाली महाविद्यालय की समस्याओं का निदान करते हुए पाली महाविद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य संकाय संचालित कराने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने छात्र हितों की ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर तत्काल पाली महाविद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य संकाय संचालित कराने की मांग की है।


0 Comments