Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद पंचायत जयसिंहनगर की सीईओ शिवानी जैन बनीं उपायुक्त (विकास), उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव
जयसिंहनगर/शहडोल। मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत जनपद पंचायत जयसिंहनगर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती शिवानी जैन को उपायुक्त (विकास) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी नई पदस्थापना भी उपायुक्त (विकास) के रूप में की गई है।

श्रीमती शिवानी जैन की यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान का परिणाम मानी जा रही है। जयसिंहनगर में सीईओ के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पंचायतों की कार्यप्रणाली में सुधार और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी।

अपनी सक्रिय कार्यशैली और नियमित फील्ड भ्रमण के कारण श्रीमती जैन ने जिले में एक कर्मठ एवं जनहितैषी अधिकारी के रूप में अलग पहचान बनाई। विकास कार्यों की सतत निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन के चलते उन्हें जिले के सबसे सक्रिय अधिकारियों में गिना जाता रहा है।

उनके कार्यकाल में विभिन्न ग्रामीण विकास एवं पंचायत योजनाओं को गति मिली, जिससे अनेक गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। उनकी प्रशासनिक दक्षता और सकारात्मक नेतृत्व की व्यापक सराहना होती रही है।

श्रीमती शिवानी जैन की पदोन्नति पर जयसिंहनगर जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उपायुक्त (विकास) के रूप में भी वे अपनी कार्यकुशलता, अनुभव और जनसेवा की भावना से विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।


Post a Comment

0 Comments