Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना धनपुरी पुलिस की कार्यवाही: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
थाना धनपुरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में आरोपी अभिषेक महतो, पिता सोहन महतो, निवासी धनपुरी नं. 04 के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

विवेचना के दौरान थाना धनपुरी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए। इसी क्रम में दिनांक 08 जुलाई 2026 को आरोपी को जिला कटनी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धनपुरी के नेतृत्व में सउनि. नागेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि. भूपेन्द्र सिंह, प्र.आर. रामनाथ बांधव तथा साइबर सेल से आर. हिमवन्त चन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

0 Comments