रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
पहले अवैध उत्खनन फिर अवैध शराब व्यवसाय पर कंसा शिंकजा
बिरसिंहपुर पाली --- जिले के पाली थाना के घुनघुटी चौकी प्रभारी के बदलते ही कानून व्यवस्था को व्यवस्थित करने में नये चौकी प्रभारी ने बिसात बिछा दी है। मालुम होवे की जिले के पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराधिक गतिविधियों में लगाम लगाने के लिए थाना प्रभारियो और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं की कही भी किसी भी सूरत में अपराधिक गतिविधियों का संचालन नहीं होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में घुनघुटी चौकी प्रभारी शैलेंद्र चर्तुवेदी ने अपनी जमीन तैयार कर अपराधियों पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। मालुम होवे की चौकी प्रभारी ने पहले दिन अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए एक टेक्टर जो की बिना रायल्टी के गिट्टी ओदरी गाँव में पकड़ा गया था, बताया जाता है कि टेक्टर क्र एम पी -54 ए 7604 को जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गयी थी, की आज घुनघुटी से चौरी पैकारी के लिए अनुमानित कीमत मशरूका लगभग 1,0 6,610 रूपये की जिसमें 50 पाव देशी मदिरा, 06 नग जीनियस, 12 पाव गोवा, 06 मदिरा मशाला और 05 ब्यूली चिप की खेप ले जाते मोटर साइकल क्र एम पी -54 जेड बी 2804 के साथ जब्त कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
विदित होवे की जब से नये चौकी प्रभारी शैलेंद्र चर्तुवेदी ने कमान संहाली है, अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अवांछित तत्वों में हडकंप मची हुई है, श्री चर्तुवेदी की कार्य शैली से आमजनों में कानून पर विश्वास बनता जा रहा है। लोगों ने उनके इस कार्य शैली की खुले मन से सराहना की है। चौकी प्रभारी के इस कार्य कुशलता के साथ उनकी टीम में गणेश सिंह परस्ते,प्रधान आरक्षक, आदर्श सिंह बघेल प्रधान आरक्षक और दिलीप सिंह राठौर आरक्षक की भूमिका प्रशंसनीय रही।



0 Comments