रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
अमलाई। एशिया में कागज उत्पादन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली ओरिएंट पेपर मिल (ओपीएम), अमलाई को नया नेतृत्व मिल गया है। कागज उद्योग के अनुभवी अधिकारी योगेंद्र कुमार वार्ष्णे ने कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
श्री वार्ष्णे को कागज उद्योग में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने उत्पादन, प्रबंधन और औद्योगिक संचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी जाने जाते हैं।
उनके पदभार ग्रहण करने की खबर से ओरिएंट पेपर मिल के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। सभी ने उनसे उद्योग के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों के संरक्षण की उम्मीद जताई है।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की श्रमिक यूनियन ने श्री वार्ष्णे को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। यूनियन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में ओरिएंट पेपर मिल नई उपलब्धियां हासिल करेगी तथा श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उद्योग को प्रगति और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।


0 Comments