रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज
बिरसिंहपुर पाली --- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर अब तक कोई कार्रवाई न होने के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर एवं स्टेशन प्रबंधक, बिरसिंहपुर पाली को पुनः ज्ञापन सौंपकर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (ट्रेन क्रमांक 15231/15232) का बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रदेश सचिव हर्ष अवधिया ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी रेलवे प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, मरीजों, नौकरी पेशा लोगों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपने बताया की बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र की जनता लंबे समय से चली आ रही हैं यह इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण सवारी गाड़ी है जिसकी मांग है अन्य मंचों से भी की जा रही हैं, यह ऐसी सवारी गाड़ी है जिसके ठहराव से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। यदि शीघ्र ही इस विषय में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई द्वारा जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हर्ष अवधिया, ब्लॉक अध्यक्ष जॉनी तिवारी, फैजान नियाजी, राजा नामदेव, सोहेल नियाजी, साजिद वारसी एवं हर्षित तिवारी आदि युवा साथी उपस्थित रहे।



0 Comments