Ticker

6/recent/ticker-posts

शास विद्यालय में राजनीतिक गतिविधियों की संलिप्तता को लेकर सौंपा ज्ञापन

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

बिरसिंहपुर पाली --- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यक्रम में शासकीय कन्या विद्यालय पाली की शिक्षिकाओं के कथित रूप से शामिल होने के मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने गंभीर आपत्ति जताते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिरसिंहपुर पाली को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हर्ष अवधिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो एवं अन्य जानकारियों के आधार पर यह मामला सामने आया है, जिसमें शासकीय कन्या विद्यालय पाली की कुछ शिक्षिकाएं(शासकीय कन्या विद्यालय के प्राचार्य मुख्य रूप से एक राजनीतिक  कार्य क्रम में उपस्थित रहकर छात्र संगठन के कार्यक्रम में सक्रिय रूप से दिखाई दे रही हैं। यदि जांच में यह तथ्य सही पाए जाते हैं तो यह शासकीय सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा तथा इससे शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता एवं गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए तथा यदि किसी प्रकार का नियम उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

प्रदेश सचिव हर्ष अवधिया ने कहा कि शासकीय विद्यालय शिक्षा का मंदिर हैं और यहां कार्यरत शिक्षकों से पूर्ण निष्पक्षता एवं सेवा आचरण नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है। किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में शिक्षकों की  संलिप्तता शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हर्ष अवधिया दुर्गेश नामदेव जावेद खान रवि प्रजापति फैजान नियाजी लकी वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments