Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान की 13 वर्षीय बालिका से दरिंदगी पर AIMIM का आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम शहडोल कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
दोषियों को फांसी, SIT गठन, स्पीडी ट्रायल और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता की मांग



शहडोल। राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका के साथ हुए कथित जघन्य अपराध के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की शहडोल इकाई ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर शहडोल को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की अमानवीय घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। AIMIM ने मांग की कि मामले के दोषियों को शीघ्र सुनवाई के बाद फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराध करने वालों के लिए यह एक कड़ा संदेश और निवारक उदाहरण बने।

संगठन ने मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन, स्पीडी ट्रायल के माध्यम से शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रभावी एवं सख्त कानून लागू करने की मांग भी की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता तथा आवश्यक सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान AIMIM के संगठन प्रभारी यासीन खान के नेतृत्व में अनि खान, फरहत खान, फिज़ा खान, तानिया खान, फलक खान, जोया खान, सानिया खान, कमरून निशा, सिमरन खान, साजदा खान, निखत खान, अतिका खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

AIMIM पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कठोर एवं त्वरित कार्रवाई ही समाज में कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करेगी और ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।







Post a Comment

0 Comments