Ticker

6/recent/ticker-posts

"बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है"बाबा बैजनाथ पदयात्रा वा गाड़ी 24 वां वर्ष

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

, बिरसिंहपुर ---पाली 7 अगस्त 2026: सावन माह की पावन बेला में "बोल बम" के गगनभेदी जयकारों के साथ बाबा बैजनाथ पदयात्रा एवं गाड़ी से 24 वां वर्ष 6 अगस्त 2026 दिन गुरुवार सुबह 11:00 बजे श्री सांई बाबा मंदिर से शाम 4.14 नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी आगे कटनी से रात्रि  12:15 बजे सुपरफास्ट ट्रेन से सुल्तानगंज जल भरकर पदयात्रा एवं गाड़ी से बाबा धाम देवघर के लिए रवाना होगी शोभा यात्रा मे भोलेनाथ पार्वती नंदी भूतगढ़ के साथ प्रभात फेरी सांई बाबा से निकलकर बुढ़ी माता ‌ मेंन रोड होते हुए कुटिया धाम वार्ड नंबर 2 कचोरा मोहल्ला से वापस मेंन रोड बस स्टैंड  बिरासिनी मंदिर वापस थाना रोड होते हुए सांई मंदिर वापस पहुंचने के बाद  संजीव खंडेलवाल के द्वारा सभी कांवरियों को भोजन प्रसाद का पैकेट की व्यवस्था गले में अंगाऊछा तिलक लगाकर हर वर्ष किया जाता है सुल्तानगंज तक की यात्रा कर पवित्र गंगा जल भरा और बाबा बैजनाथ धाम की ओर पदयात्रा शुरू की।  

यात्रा का मार्ग और उद्देश्य  

पदयात्रा समिति के अनुसार, यात्रा  ध्वज पूजन के साथ रवाना हुई। सुल्तानगंज में रात्रि विश्राम के बाद 8 अगस्त को कांवड़िए सुल्तानगंज पहुंचे। वहां उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर भक्तों ने "हर-हर महादेव" के उद्घोष के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए पैदल प्रस्थान किया। लगभग 105 किलोमीटर की यह कठिन पदयात्रा आस्था, अनुशासन और सेवा भाव का प्रतीक है।  

24 वर्षों की परंपरा  

समिति अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने बताया कि यह यात्रा वर्ष 2002 से अनवरत चल रही है। "बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है" इस यात्रा का मूल मंत्र है। हर वर्ष सावन में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं समान रूप से शामिल होते हैं। इस बार 300 से अधिक कांवड़िए पंजीकृत हैं, जिनमें जबलपुर, कटनी, उमरिया और पाली ,शहडोल, अनूपपुर,क्षेत्र के श्रद्धालु प्रमुख हैं।  

सेवा और सुरक्षा के प्रबंध  

• यात्रा मार्ग स्थानों पर जल, फलाहार और चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। • कटनी जिला प्रशासन ने पुलिस बल और वॉलंटियर्स तैनात किए हैं। सुल्तानगंज से बाबा धाम रास्ते  में कई स्टेट के लोग धर्मशाला रुकने की व्यवस्था चिकित्सा एवं भंडारे का आयोजन विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा व्यवस्था किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments