Ticker

6/recent/ticker-posts

माला-चुआ में रमा सीमेंट को सतही अधिकार देने के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, एसडीएम कार्यालय पहुंचे 350 से अधिक ग्रामीण

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

उमरिया। जिले के ग्राम माला-चुआ में रमा सीमेंट कंपनी को सतही अधिकार दिए जाने के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को 350 से अधिक किसान और ग्रामीण एकजुट होकर एसडीएम कार्यलय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम विभाग द्वारा जारी नोटिस का जवाब देते हुए अपनी आपत्तियां सौंपी।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा बिना उचित मुआवजा और पुनर्वास की स्पष्ट नीति के उनकी निजी और कृषि भूमि को सीमेंट कंपनी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। माला-चुआ क्षेत्र के किसानों ने बताया कि उन्हें हाल ही में सतही अधिकार के संबंध में नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसमें उनकी जमीन अधिग्रहण की बात कही गई है।

किसानों ने ज्ञापन में स्पष्ट मांग की है कि जब तक भूमि का उचित बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, और विस्थापन की स्थिति में संपूर्ण पुनर्वास नीति स्पष्ट नहीं की जाती, तब तक किसी भी सूरत में जमीन का अधिग्रहण न किया जाए।

 माला चूआ,ग्राम औढेरा प्रदर्शनकारी किसानों  ने कहा, "हमारी जमीन ही हमारे जीवन का एकमात्र सहारा है। कंपनी हमारी जमीन ले लेगी तो हम कहां जाएंगे? पहले मुआवजा और नौकरी की लिखित गारंटी दो, फिर अधिग्रहण की बात करो।"

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे और खनन कार्य को गांव में घुसने नहीं देंगे।

इस मामले में एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी आपत्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों और शासन तक भेजा जाएगा और बिना किसानों की सहमति के कोई एकतरफा कार्रवाई नहीं की जाएगी। आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।


Post a Comment

0 Comments