Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलाई पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
जंगल में चल रही थी जुए की महफिल, ₹30,200 नकद समेत 4 बाइक और 7 मोबाइल जब्त


शहडोल। जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अमलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम बिछिया के लुकामपुर रोड स्थित जंगल के किनारे जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ से नकदी, ताश के पत्ते, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल ₹2 लाख 16 हजार 700 रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया गया।

मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिछिया, लुकामपुर रोड के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अमलाई पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से पुनीत गौतम, उत्तम कहार, अमित चौहान, सुनील कुमार राव, दीपक चतुर्वेदी एवं अतीक अंसारी उर्फ झुल्ली को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

लाखों का मशरूका जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों एवं जुआ फड़ से ₹30,200 नगद, 52 ताश के पत्ते, 4 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹2,16,700 बताई गई है।

दो अन्य आरोपी भी प्रकरण में शामिल

पुलिस की पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब्दुल रहमान एवं अनिल मंडल, निवासी अमलाई को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। दोनों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक द्यूत अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा जुआ गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई एसडीओपी धनपुरी श्री विकास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमलाई निरीक्षक भूपेन्द्र मणी पाण्डेय एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में सउनि. अमृतलाल परस्ते, प्र.आर. जीवन लाल प्रजापति, प्र.आर. ठाकुर दास, प्र.आर. मुकेश कुमार, प्र.आर. पुष्पेन्द्र कुमार, प्र.आर. जयवेन्द्र सिंह, आर. शैलेश यादव, आर. आकाश कुमार, आर. हरिमोहन पाल, आर. धमेन्द्र शुक्ला, आर. तीरथ सिंह, आर. सौरभ सिंह एवं आर. लोकेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय जुआरियों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Post a Comment

0 Comments