रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
*घनश्याम सिंह ने 6029 वोटों से दर्ज की जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी*
*बिरसिंहपुर पाली।* दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी *घनश्याम सिंह* ने 6029 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश के साथ उमरिया जिले के पाली में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। जीत की खबर मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली अध्यक्ष रवि मिश्रा*, *आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष सिंह*, *सेवादल ब्लॉक प्रमुख साकिर खान*, *मंडलम अध्यक्ष अरुण सिंह*, *राकेश शुक्ला*, *मालाचुआ पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह, दिलदार सिंह, जगबंधन सिंह, नंदू बैगा* सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को नकार कर कांग्रेस को जिताया है। यह जीत क्षेत्र में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का प्रतीक है। सभी ने नव-निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।


0 Comments