Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में बेखौफ पशु तस्करी का खेल!

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
केशवाही से सीधी होते हुए उत्तर प्रदेश तक सप्लाई का दावा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

शहडोल। जिले के बुढ़ार थाना अंतर्गत केशवाही चौकी क्षेत्र में कथित रूप से पशु तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों से रात के अंधेरे में गाय-भैंसों को एकत्र कर पिकअप वाहनों के माध्यम से सीधी होते हुए उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, नागवाड़ा, खरीखाटोला और बचरवार सहित आसपास के गांवों से पशुओं को एकत्र करने का कार्य किया जाता है। इसके बाद उन्हें पिकअप वाहनों में लोड कर बोरानाडा मार्ग से जैतपुर मढ़सा तिराहा तक लाया जाता है, जहां कथित रूप से एक सफेद बोलेरो वाहन पहले से मौजूद रहता है। आरोप है कि बोलेरो की निगरानी में यह काफिला रसमोहिनी और अमझोर मार्ग से बड़ी सीधी पहुंचता है, जहां पशुओं को एक अन्य व्यक्ति के हवाले कर आगे उत्तर प्रदेश भेजा जाता है।

सूत्रों ने इस पूरे नेटवर्क के संचालन में कुछ स्थानीय व्यक्तियों की भूमिका होने का भी दावा किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

बड़ा सवाल

यदि क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर कथित पशु तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, तो अब तक इस पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें से कुछ पर पूर्व में भी मामले दर्ज होने की चर्चा रही है।

पुलिस की भूमिका पर भी सवाल

स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।


Post a Comment

0 Comments