Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्रकार जुगुल मिश्रा के पिता लवकुश प्रसाद मिश्रा का निधन, शहडोल और रीवा में शोक की लहर

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था उपचार, दो दिन बाद तोड़ा दम

शहडोल /रीवा। शहडोल जिले के प्रतिष्ठित पत्रकार जुगुल मिश्रा के पूज्य पिता लवकुश प्रसाद मिश्रा का 26 अगस्त 2026 की सुबह रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहडोल जिले सहित रीवा जिले के उनके पैतृक ग्राम मरहा में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को लवकुश प्रसाद मिश्रा अपने पैतृक गांव मरहा में घर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए रीवा स्थित संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। करीब दो दिन तक चले उपचार के बाद चिकित्सकों ने 26 अगस्त की सुबह लगभग 4 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सरल, सहज और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व के धनी थे लवकुश प्रसाद

लवकुश प्रसाद मिश्रा सरल, सहज, निश्चल और सीधे-साधे स्वभाव के व्यक्ति थे। वे अपने पैतृक गांव मरहा में निवास करते थे और सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते थे। उनके मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण गांव एवं आसपास के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

उनके आकस्मिक निधन का समाचार जैसे ही परिजनों, शुभचिंतकों, सामाजिकजनों एवं पत्रकार साथियों तक पहुंचा, सभी शोकाकुल हो उठे। उनके निधन को क्षेत्रवासियों ने परिवार के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

लवकुश प्रसाद मिश्रा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। नम आंखों से लोगों ने दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जनप्रतिनिधियों, नेताओं और पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदना

लवकुश प्रसाद मिश्रा के निधन पर जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, सोहागपुर के पूर्व विधायक छोटेलाल सरावगी, नगर परिषद बुढार के पूर्व अध्यक्ष कैलाश विश्नानी, नगर पंचायत बुढार की अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी सरावगी, नगरपालिका परिषद धनपुरी की अध्यक्ष रविंदर सिंह छाबड़ा, नगर परिषद बुढार के पूर्व उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ताम्रकार, धनपुरी नगरपालिका के पूर्व सीएमओ रविकरण त्रिपाठी, दौलत मनवानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चतुर्वेदी, लवकुश तिवारी, दीपक शर्मा सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

इसी क्रम में शहडोल जिले के वरिष्ठ पत्रकार सनत शर्मा, बलमीत सिंह खानूजा, सुजीत सिंह चंदेल, जितेंद्र सिंह जित्तू, पुष्पराज सिंह बघेल पडखुरी, योगेंद्र सिंह, फूलचंद यादव, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय पिन्टू, पवन नियरसेस, अनिल सोनी, श्रीनिवास शर्मा, अवध राज सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र यादव, अनिल अग्रवाल, भरत कचेर, राकेश पाण्डेय, अर्जुन सोनी, सोनू आहूजा, पवन गेवलानी, अंशुमान सिंह, ध्रुव त्रिपाठी, पत्रकार विनय शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार मुनीर खान, राजेंद्र त्रिपाठी, पत्रकार राहुल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, भोलू, अजय सिंह, पत्रकार मिर्जा अफसार बेग,  बब्लू, कांग्रेस नेता राजीव शर्मा, भाजपा नेता नीरज शुक्ला, धनंजय मिश्रा, कुलदीप पांडेय, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विपिन सिंह, बलबीर सिंह, राजकिशोर द्विवेदी बैलू, मुकेश सिंह, रोहित वर्मा एवं मुकेश सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

लवकुश प्रसाद मिश्रा का निधन परिवार, समाज और उनके परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सरल एवं सहज व्यक्तित्व की स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी।


Post a Comment

0 Comments