Ticker

6/recent/ticker-posts

धुरवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारंभ

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल, । जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुढ़ार रोड स्थित धुरवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने किया।


इस नई हाईवे यातायात पुलिस चौकी के माध्यम से बुढ़ार रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए सतत कार्रवाई की जाएगी।


शुभारंभ अवसर पर यातायात थाना प्रभारी अमित विश्वकर्मा, रक्षित निरीक्षक अनिरूद्ध मीणा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

> सड़क सुरक्षा को समर्पित यह पहल हाईवे पर सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।



Post a Comment

0 Comments