रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के स्वागत-अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाजसेवी व पत्रकार रहे उपस्थित
शहडोल | राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, नई दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम के शहडोल आगमन पर प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संगठन के संभागीय सचिव कैलाश सोनी ने किया, जबकि राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण गौतम की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
समारोह में प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश त्रिपाठी, संभागीय संरक्षक एवं पूर्व सीएमओ रविकरण त्रिपाठी, संभागीय उपाध्यक्ष कैलाश पाण्डेय एवं कुलदीप केसरवानी, पूर्व महासचिव पुरुषोत्तम मिश्रा, सेवानिवृत्त रेल अधिकारी उमाकांत मिश्रा तथा समाजसेवी विष्णु केवट सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बीएमएस स्टाफ संघ के महामंत्री मृगेन्द्र सिंह ‘दादा’, प्रतिनिधि संघ के महामंत्री अजय मिश्रा, ओपीएम के जोशी जी, कैलाश मिश्रा, राजेश शुक्ला, केडी तिवारी, श्याम बहादुर, अरुण साह, रवींद्र शुक्ला, पटेल जी, दीपक तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में पत्रकार शिव वर्मा, धानू गौड़, संजय चतुर्वेदी, चंद्रशेखर सिंह, अनिल शुक्ला, सी.वी. शुक्ला, सूरज गोंड, बद्री शर्मा एवं नीरज सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।
स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय तथा जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों की सहायता के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक कैलाश सोनी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।




0 Comments