Ticker

6/recent/ticker-posts

वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर एमपीपीए शहडोल यूनिट ने पेश की सेवा और सम्मान की मिसाल

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल। वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन (MPPA) शहडोल यूनिट ने सामाजिक सेवा, संगठनात्मक एकता और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायी परिचय देते हुए गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया।


कार्यक्रम की शुरुआत शहडोल स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्य से हुई, जहाँ फार्मासिस्ट साथियों ने बुजुर्गों के बीच फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ आत्मीय समय बिताकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका, फार्मेसी व्यवसाय की चुनौतियों तथा संगठन की भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य की मजबूत कड़ी के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्री उमाशंकर पांडे का सम्मान रहा। संगठन ने उनके दीर्घकालीन योगदान, समर्पण और मार्गदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।

समापन सामूहिक जलपान एवं सौहार्दपूर्ण संवाद के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री नृपेंद्र नाथ तिवारी, दुर्गेश तिवारी, संभागीय अध्यक्ष शिवम शुक्ला, संभागीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा, फार्मासिस्ट जितेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर एमपीपीए शहडोल यूनिट के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य करते हुए बुजुर्गों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की तथा वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्री उमाशंकर पांडे का सम्मान किया।


Post a Comment

0 Comments