Ticker

6/recent/ticker-posts

पाली क्षेत्र में विकास की लहर: विधायक मीना सिंह ने कुरकुचा में 10 लाख के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, सात पंचायतों को दी बड़ी सौगात

 


रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
*लखनपुरा,बरहाई तुम्मीछोट, बन्नौदा, तिवनी, सुन्दरदादर सहित 7 पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन*

बिरसिंहपुर पाली:--- जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है और इसकी सूत्रधार हैं क्षेत्र की लोकप्रिय, कर्मठ और जन-जन की लाडली विधायक सुश्री मीना सिंह। शनिवार का दिन कुरकुचा ग्राम पंचायत के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब विधायक सुश्री मीना सिंह ने पाली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुरकुचा में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान और नारियल फोड़कर भूमिपूजन किया।

*पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत*

भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही गांव में उत्सव जैसा माहौल था। विधायक मीना सिंह के कुरकुचा पहुंचते ही सैकड़ों ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पुष्पमालाओं, पुष्प-वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। सरपंच कपूरचंद बैगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक को गांव की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

इसके बाद आचार्य विनोद गौतम के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधायक शुश्री मीना सिंह जी ने भूमि पूजन कर कुदाल चलाकर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान पूरा पंडाल "मानपुर की शान - मीना दीदी" के जयकारों से गूंज उठा।

*एक नहीं, 7 गांवों को मिली सौगात - विधायक का बड़ा ऐलान*

कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री मीना सिंह ने सिर्फ कुरकुचा को ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को एक साथ बड़ी सौगात दे दी। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि केवल कुरकुचा ही नहीं, बल्कि लखनपुरा, कुरकुचा, सुन्दरदादर, तिवनी, तुम्मीछोट, बन्नौदा और बरहाई इन सातों ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से भव्य सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही सातों गांवों के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।अपने चिर-परिचित ओजस्वी अंदाज में विधायक ने कहा, "मेरा एक ही संकल्प है मानपुर के हर गांव, हर टोले तक विकास पहुंचे और अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचें। कुरकुचा के सरपंच भाई कपूरचंद बैगा ने मुझसे मांग की थी कि गांव में शादी-विवाह, बैठक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी भवन नहीं है, जिससे हमारी माताओं-बहनों को भारी परेशानी होती है। आपकी इस मांग को मैंने अपना संकल्प बनाया और आज विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से इस सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया है। अब इस गांव के लोगों को शादी-विवाह में परेशान नहीं होना पड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा, "पाली क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। मानपुर को विकास में हम प्रदेश का नंबर वन विधानसभा बनाएंगे।"

*सरपंच ने जताया आभार, ग्रामीणों ने बताया ऐतिहासिक कदम*

ग्राम पंचायत कुरकुचा के सरपंच कपूरचंद बैगा ने अपने संबोधन में कहा, "हमने अपनी विधायिका बहन मीना सिंह जी से कुरकुचा में सामुदायिक भवन बनाए जाने की मांग की थी, जिसे दीदी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये का भवन दिया है। यह भवन बनने से गांव में शादी-विवाह, पंचायत की बैठकें, महिला स्व-सहायता समूह की गतिविधियां, आंगनवाड़ी के कार्यक्रम और शासकीय आयोजन एक ही स्थान पर एक छत के नीचे हो सकेंगे। यह हमारे गांव के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक और मील का पत्थर बताया। ग्रामीणों ने कहा कि आज तक किसी विधायक ने इतने कम समय में इतने विकास कार्य नहीं कराए, जितने मीना दीदी ने कराए हैं। इस अवसर पर जनपद सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्राम पटेल, कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments