रिपोर्ट @प्रवीण तिवारी
*कसौधन वैश्य समाज हमेशा से व्यापार, समाज सेवा और धर्म के कार्यों में आगे रहा:-- विधायक मीना सिंह*
उमरिया:----- मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री मीना सिंह आज मानपुर क्षेत्र के ग्राम गोवर्दे में कसौधन वैश्य समाज द्वारा आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर समाज के पदाधिकारियों और महिला मंडल ने पुष्पमाला और शॉल श्रीफल से विधायक का आत्मीय स्वागत किया।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शुश्री मीना सिंह ने कहा कि महर्षि कश्यप की जयंती हमें सृष्टि, ज्ञान और संस्कार का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि कसौधन वैश्य समाज हमेशा से व्यापार, समाज सेवा और धर्म के कार्यों में अग्रणी रहा है। समाज के लोग न सिर्फ अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता, शिक्षा और गरीब कल्याण के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।विधायक शुश्री मीना सिंह जी ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन वैश्य समाज के योगदान को सम्मान की दृष्टि से देखता है। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कसौधन वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया गया।


0 Comments