Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा नेता विमल अग्रवाल को मातृ शोक,माँ रानी अग्रवाल पंचतत्व में विलीन, नगर के गणमान्य जनों ने दी नम आंखों से विदाई

 


रिपोर्ट @प्रवीण तिवारी
*पाली भाजपा मण्डल महामंत्री विमल अग्रवाल की माता का निधन, मां की ममता से बिछड़ा विमल अग्रवाल, शोक में डूबा पाली नगर*

बिरसिंहपुर पाली - भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री एवं व्यापारी संघ अध्यक्ष विमल अग्रवाल जी की माता श्रीमती रानी अग्रवाल जी पंचतत्व में विलीन हो गईं। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं, उनका उपचार रायपुर में चल रहा था, उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पूरा हरा-भरा परिवार छोड़ गईं। उनके ज्येष्ठ पुत्र राजकुमार अग्रवाल नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उनके छोटे पुत्र राकेश अग्रवाल जी ने मुखाग्नि दी। श्रीमती रानी अग्रवाल जो की स्व बिहारी लाल अग्रवाल जी की धर्म पत्नी  के निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका अंत्येष्टि संस्कार मुक्तिधाम पाली में संपन्न हुआ।इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और पत्रकारों ने पहुंचकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस असह्य दुःख से उबरने की ईश्वर से कामना की।


Post a Comment

0 Comments