Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगतार कार्यवाही जारी

 


रिपोर्ट @मोहम्मद शकील
*ब्यौहारी पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, कफ सिरप तस्करी का पर्दाफाश*

*50 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद, 10.35 लाख रुपये की सामग्री जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी*

शहडोल : पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शहडोल जिले में नशे के अवैध कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के तहत ब्यौहारी पुलिस ने नशीली कफ सिरप की कथित तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 50 शीशी कफ सिरप, एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार सहित कुल 10 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

*मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी*

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक एमपी 17 सीसी 9214 से अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस ने बोकरा तिराहा मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका और तलाशी ली। इस दौरान कार की पिछली सीट के नीचे रखी बोरी से OHMS CANDYKUF की 100-100 एमएल की 50 शीशी बरामद हुईं। इनकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये कीमत की कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।

*रीवा से लाकर ब्यौहारी में बेचने की आशंका*

पुलिस की पूछताछ एवं विवेचना में सामने आया कि कफ सिरप रीवा से खरीदकर ब्यौहारी क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से लाई गई थी। मामले में मिथलेश मिश्रा निवासी जिला रीवा तथा विक्रांत वर्मा निवासी सूखा रोड ब्यौहारी जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

*तस्करी नेटवर्क की जांच जारी*

पुलिस ने प्रकरण में धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है। कफ सिरप की आपूर्ति के स्रोत, अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों और तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। यह कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा के नेतृत्व में की गई। इसमें सहायक उनि. गया प्रसाद कन्नौजे, प्रआर. अनिल सिंह, आर. पंकज मेहरा, अभिषेक, ऋषभ शुक्ला, विवेक सूर्या तथा साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




Post a Comment

0 Comments