Ticker

6/recent/ticker-posts

नीट में सफलता हासिल कर फराज़ अंसारी ने बढ़ाया नगर का गौरव

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज, शहडोल में एमबीबीएस के लिए हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

शहडोल। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई इबारत लिखते हुए फराज़ अंसारी ने नीट (NEET) परीक्षा में सफलता हासिल कर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। उनका चयन बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज, शहडोल में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित इष्ट-मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। फराज़ की सफलता को नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

फराज़ अंसारी, अधिवक्ता मोहम्मद फारूक अंसारी के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। चिकित्सा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में प्रवेश की दिशा में उनकी यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

बधाइयों का लगा तांता, उज्ज्वल भविष्य की कामना

फराज़ अंसारी की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे चलकर एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनेंगे और अपनी सेवाओं से समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।

फराज़ की यह उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उनकी सफलता संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।

फराज़ अंसारी की इस उपलब्धि से उनके परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, वहीं नगर का नाम भी रोशन हुआ है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वे भविष्य में चिकित्सा जगत में अपनी अलग पहचान बनाकर समाज और मानवता की सेवा करेंगे।


Post a Comment

0 Comments