Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी त्योहारों एवं नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र शहडोल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल। आगामी त्योहारों एवं नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस पहल का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




फ्लैग मार्च का निर्देशन पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, गांधी चौक, इंदिरा चौक एवं बस स्टैंड सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा। इसके पश्चात पुलिस बल थाना बुढ़ार, धनपुरी कस्बा एवं अमलाई क्षेत्र में भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सोहागपुर सहित संबंधित थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।




फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन को सुरक्षा एवं शांति का संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों एवं नवरात्रि पर्व के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पर्वों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति की आशंका को समय रहते रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।




शहडोल पुलिस ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

शहडोल पुलिस का संदेश स्पष्ट है—त्योहारों की खुशियां, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




Post a Comment

0 Comments