Ticker

6/recent/ticker-posts

शुक्ला जी के आते ही अपराधों पर लगने लगी लगाम, कोतवाली पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही

 


मोहम्मद शकील 

शहडोल ।  पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सट्टा जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 7-7-2021 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की फॉरेस्ट ऑफिस के पास शहडोल में राजकुमार लालवानी पिता स्वर्गीय नारायण दास लालवानी उम्र 34 वर्ष निवासी राधा आश्रम सिंहपुर रोड शहडोल का कागज पर अंक लिखकर रुपए पैसों का हार जीत का दाव लगवा कर सट्टा पर्ची काट रहा है जिस पर कोतवाली थाना प्रभारी रतनंबर शुक्ला और पूरी टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची डॉट पेन एवं नगदी ₹265 जप्त किया गया पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई कार्रवाई में आर. मायाराम अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही !



Post a Comment

0 Comments