Ticker

6/recent/ticker-posts

साइबर अपराध एवं साक्ष्य संकलन विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण

 


मोहम्मद असलम शेर 

उमरिया । पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया द्वारा दिनांक 05-07-2021 से 06-07-2021 तक " साइबर अपराध एवं साक्ष्य संकलन " विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस मुख्यालय ( प्रशिक्षण शाखा ) भोपाल के निर्देशन में किया जा रहा है , जिसका शुभारंभ आज दिनांक 05/07/2021 को संस्था प्रमुख पुलिस अधीक्षक डॉ लक्ष्मी कुशवाह (पीटीएस उमरिया) के उद्बोधन पश्चात् किया गया । 02 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण शुभारंभ के दौरान प्रथम दिवसीय व्याख्याता  (श्री अतुल श्रीवास्तव एवं श्री अरुण सिंह ठाकुर, साइबर एक्सपर्ट, राज्य साइबर सेल मुख्यालय भोपाल रहे) 



इस अवसर पर पीटीएस उमरिया  के उप पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी, उप निरीक्षक श्री सी.के. गौतम, TOT प्र०आर० 23 संजय प्रजापति ,आर० 62 लोकेन्द्र शर्मा, आर०58 रणजीत दाहिया, आर०85 विनय जायसवाल, आर० 65 अमित साहू, आर० 59 प्रमोद सिंह अहिरवार एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी तथा गोरखपुर उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस से एक प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments