Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले में मनरेगा से रोजाना बड़ी संख्या में मजदूरों को मिल रहा है काम

 


चेतन गुप्ता 

अनूपपुर / जिले में इस समय महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) मजदूरों के लिए मददगार बनी हुई है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को रोजाना रोजगार के अवसर सुलभ करा रही है। 

जिले में इस योजना के जरिए सोमवार को जिले की 274 ग्राम पंचायतों में 3967 कार्यों पर 33515 मजदूरों को काम दिया गया। इन कार्यों में आवास योजना के 1741 कार्य, जलसंरक्षण एवं संवर्धन के 1476 कार्य, सी.सी. रोड एवं सुदुर सड़क निर्माण के 108 कार्य तथा अन्य प्रकार के 642 कार्य शामिल हैं। 

  जिले की ग्राम पंचायतों में लगातार अलग-अलग तरह के निर्माण कार्यों के जरिए जरूरतमंद श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। जिला पंचायत अनूपपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो में सोमवार को अनूपपुर जनपद में 4889 श्रमिकों को, जैतहरी जनपद में 9835 श्रमिकों को, कोतमा जनपद में 5101 श्रमिकों एवं पुष्पराजगढ़ जनपद में 13690 श्रमिकों को काम दिया गया।


Post a Comment

0 Comments