Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलाई पुलिस ने की जुआँ एक्ट के तहत कार्रवाई

 


अमलाई । दिनांक 4 जुलाई 21 को अमलाई पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दफाई दुर्गा स्टेज के पीछे साबो में कुछ लोग रुपए पैसे की जीत हार की बाजी लगाकर जुआँ खेल रहे हैं सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान में घेराबंदी कर जुआडियन  धर्मेंद्र कुमार यादव पिता राम रस यादव निवासी अमराडंडी अमलाई अजीज खान पिता अब्दुल अजीज खान निवासी अमराडंडी अमलाई रोबॉल हसन पिता शहाबुद्दीन खान निवासी अमराड़ण्डी अमलाई रामचंद्र सूर्यवंशी पिता बृजलाल सूर्यवंशी निवासी अमलाई एवं भूत उर्फ अवधेश चौधरी निवासी अमराड़ण्डी अमलाई के संयुक्त कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं कुल लगदी 4400 रूपये जप्त किया पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में प्रहरी आरक्षक भूपेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments