मिर्ज़ा अफसार बेग
भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी जिलाध्यक्ष आदरणीय कमल प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन में धनपुरी नगर में नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष युवा सम्राट प्रियम त्रिपाठी जी के प्रथम नगर आगमन पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद पूरे जिले का पहला स्वागत कार्यक्रम भाजपा युवा नेता अरविंद रजक के नेतृत्व में मुख्य मार्ग मां ज्वालामुखी द्वार पर गाजे बाजे के साथ जबरदस्त आतिशबाजी जिला अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत वंदन किया पुष्पों की माला पहनाकर स्वागत किया l युवाओं का सम्मान करते करते हुए युवाओं की हौसला अफजाई के लिए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने बुलेट वाहन पर बैठकर युवाओं के स्वागत रैली का सम्मान करते हुए उनके साथ मुख्य मार्ग से होते हुए आजाद चौक पहुंचकर चंद्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा मे माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे की दिशा दी जिससे धनपुरी नगर के युवाओं काफी उत्साहित देखने को मिला भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी जी के गगनचुंबी नारे लगे ऐसा लग रहा था पूरा धनपुरी नगर युवाओं की एक स्वर में पूरा नगर गूंज रहा हो और युवा मोर्चा जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगे ऐसा लग रहा था कि पूरा धनपुरी जिंदाबाद के नारों से गूंज रहा है !

0 Comments