अंकित गुप्ता
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हेमंत शर्मा के नेतृत्व में ऑनलाईन परीक्षा की मांग को लेकर शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय बुढ़ार के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
हेमंत शर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कोरोना की तीसरी लहर जो कि ओमिक्रोन वेरिएंट के रुप में फैल रहा है और प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मामले सामने आ रहे है ऐसी स्थिति में परीक्षाएं ऑनलाईन आयोजित कराना छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए घातक है और उचित नही है चूंकि ऑनलाईन परीक्षा या ओपन बुक प्रणाली से आयोजित कराना ही एकमात्र उपाय है जिससे छात्राओं का जीवन सुरक्षित रहे।
उक्त ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से एनएसयूआई से सत्यकाम पटेल, अभिषेक वर्मा, राहुल पनिका, संजू मिश्रा, अमन जायसवाल, आयुष पांडेय,करण सोनी सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0 Comments